Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान गीता श्लोक सुनाने के निर्देश पर असमंजस की स्थिति

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर, कई स्कूलों को नहीं मिला आदेश, निदेशक बोले – सभी को भेजे गए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad


देहरादून:-  उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान गीता का श्लोक सुनाने और उसका अध्ययन कराने के शिक्षा विभाग के निर्देश को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निर्देश जारी हुए तीन दिन बीत जाने के बाद भी कई स्कूलों में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने 14 जुलाई को सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान गीता के श्लोकों का पाठ कराया जाए और उनका अर्थ भी बताया जाए। साथ ही, प्रत्येक सप्ताह एक श्लोक को सूचना पट पर लिखकर छात्रों को उसका अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

कुछ स्कूलों का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी निर्देश की जानकारी नहीं मिली। जीआईसी लांघा के प्रधानाचार्य पीसी सेमवाल ने कहा कि उन्हें हाल ही में इस संबंध में निर्देश मिला है, लेकिन संस्कृत की शिक्षिका फिलहाल चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं। वहीं जीआईसी बड़ोवाला जौलीग्रांट के एक शिक्षक ने बताया कि श्लोक तो सुनाए जाते हैं, मगर बच्चों को अर्थ नहीं बताया जा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

जीआईसी बुल्लावाला के प्रधानाचार्य ईम्दादुल्लाह अंसारी ने भी कहा कि उनके स्कूल को अभी तक इस विषय में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इसके उलट जीजीआईसी राजपुर रोड की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौडाई ने बताया कि उनके स्कूल में संस्कृत शिक्षिका श्लोक सुनाकर उसका अर्थ भी छात्राओं को समझा रही हैं।

इन दावों के जवाब में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने स्पष्ट किया कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं। स्कूलों का यह कहना गलत है कि उन्हें आदेश नहीं मिला। उन्होंने निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉