Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार, आगामी दिनों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के असर नजर आ रहे है रहे हैं।  मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने आगामी दिनों के लिए प्रदेश के कई जनपदों में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

29 मई को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

30 और 31 मई के लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रखने और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉