Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजडम स्कूल में धूमधाम से मनाया स्व.इंद्रमणि बड़ौनी का जन्मदिवस व क्रिसमस समारोह, बच्चों को टाफी चाकलेट व उपहार बांटे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित विजडम स्कूल में उत्तराखण्ड के गाँधी स्व. इन्द्रमणि बड़ौनी का जन्म दिवस बड़े उल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने इंद्रमणि बड़ौनी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति से संबंधित रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। शिक्षिका पूनम मठपाल ने स्व. इंद्रमणि बड़ौनी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उत्तराखण्ड की संस्कृति व राज्य निर्माण तथा विकास के लिए उनके किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय में क्रिसमस दिवस समारोह भी मनाया गया जहां बच्चों द्वारा सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में कैरल्स गाये व नाटक तथा संगीत के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हुए मानवता के प्रति प्रेम का संदेश दिया। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में गीता पांडे व सुधा सिंह द्वारा बच्चों को टॉफी, चॉकलेट व उपहार बांटे। कार्यक्रम प्रभारी शिल्पी पंतोला, राजकुमार आदि, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉