Medical
उत्तराखण्ड

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसला: वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए ली जाएगी ₹1100 प्रति व्यक्ति सहयोग राशि

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ती भीड़ और आम श्रद्धालुओं के दर्शन को ध्यान में रखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बड़ा फैसला लिया है। अब बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में प्रोटोकॉल के तहत आने वाले वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपये सहयोग राशि ली जाएगी। इस संबंध में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है और दोनों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले कई श्रद्धालु वीआईपी सिफारिशों के आधार पर मंदिर परिसर के गेट नंबर-2 तक पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर में भीड़ बढ़ने और व्यवस्थाएं प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसी को देखते हुए बीकेटीसी ने अपनी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) में संशोधन किया है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकॉल के आधार पर दर्शन कराने से पहले निर्धारित सहयोग राशि जमा करनी होगी। साथ ही मंदिर परिसर में संचालित प्रोटोकॉल कार्यालय को नीलकंठ विश्राम गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार से प्राप्त प्रोटोकॉल सूचना के आधार पर यहीं से दर्शन पर्ची जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य वीआईपी दर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और सामान्य श्रद्धालुओं को कम समय में सुगमता से दर्शन कराना है। उन्होंने कहा कि समिति की प्राथमिकता लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना है, ताकि यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉