Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान: ड्रंक एंड ड्राइव पर नैनीताल पुलिस ने की सख्ती,15 चालकों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

      इस अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक नितिन , प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली हल्द्वानी सहित पुलिस टीम ने शहर में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया।

   वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
> शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 वाहन सीज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
> खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर 02 चालान किए गए।
> अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान किए गए।
> पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

      इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉