Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माल रोड पर की सैर, चाय की चुस्की ली, आम लोगों और सैलानियों से किया सीधा संवाद

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत:- सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रानीखेत में मिश्रित वनों से घिरी माल रोड पर पैदल सैर करते हुए वह गांधी चौक पहुंचे और आम लोगों व सैलानियों से सीधा संवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदूषण से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुद्ध आबोहवा की तलाश में पहुंचे पर्यटकों ने रानीखेत को “शुद्ध प्राणवायु का भंडार” बताया, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा- देवभूमि में आपका स्वागत है।
गांधी चौक पर मुख्यमंत्री अचानक पिलखोली निवासी राजेंद्र सिंह नेगी के चाय के स्टाल पर पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

यहां उन्होंने आम लोगों की तरह चाय की चुस्की ली और स्थानीय फेन (बेकरी का समोसा) का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री को इस सादगी भरे अंदाज़ में देखकर मौके पर मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। इस दौरान वरिष्ठ व्यवसायी अजय बबली से बाजार की स्थिति, पर्यटन कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। व्यवसायी ने रानीखेत में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संकेत दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad


स्थानीय लोगों से कुशलक्षेम पूछने के बाद मुख्यमंत्री धामी कड़ी सुरक्षा के बीच केमू स्टेशन की ओर रवाना हुए। कुमाऊं लॉज पहुंचने के बाद उनका अग्निवीर सैनिकों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री की यह अनौपचारिक सैर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉