Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दिवाली पर प्रदेश में हर घर बनी रहे जगमगाहट, यूपीसीएल ने 24 घंटे बिना कटौती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का बनाया प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- दिवाली पर प्रदेश के हर घर पर जगमगाहट बनी रहे  इसके लिए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल पूरी तरह तैयार हैं। यूपीसीएल ने 24 घंटे बिना कटौती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। किसी भी इलाके में सप्लाई बाधित हुई तो उसे मिनटों में दुरुस्त करने की व्यवस्था भी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में करीब 4.6 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हो रही है। दिवाली पर यह मांग पांच करोड़ यूनिट के पार जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मांग के हिसाब से बाजार से बिजली खरीदी जाएगी, ताकि आपूर्ति में कोई कमी न रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

एमडी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिवाली पर आपूर्ति पर पल-पल नजर रखें। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत मुख्यालय तक पहुंचे। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में तुरंत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर खंड में ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यूपीसीएल ने 1912 हेल्पलाइन नंबर और [email protected] ईमेल जारी किया है। वहीं, यूजेवीएनएल भी दिवाली पर अधिकतम बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। निगम के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने सभी हाइड्रो प्रोजेक्टों पर टीमों को चौबीसों घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉