Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

किसान आत्महत्या मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश, दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई, परिवार को हरसंभव सहायता देने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादूनः- काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के  मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस दुखद घटना की गहराई से जांच की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मुख्यमंत्री ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉