Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मोटरसाइकिल और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कालाढूंगी में सोमवार दोपहर कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हरबंस सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर ही किया समाधान
Ad

पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी निवासी मोहम्मद फैज मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब 12:10 बजे बर पुल के पास सामने से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल
Ad

एसपी सिटी ने तत्काल कालाढूंगी पुलिस को मौके पर बुलाया और घायल को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉