Medical
उत्तराखण्डचंपावत

प्राइवेट स्कूल की बस से गिरकर हेल्पर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad


चम्पावत:- एक प्राइवेट स्कूल की बस से गिरकर बुधवार की अपराह्न हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने हेल्पर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक के अनुसार हेल्पर चक्कर आने से बस से बाहर गिर गया। उस वक्त बस में कुछ बच्चे भी सवार थे। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब चार बजे खूना बोरा स्थित गुरुकुलम स्कूल की बस संख्या यूके 03 पीए 0051 कुछ छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने चम्पावत आई थी। वापस लौटने के दौरान जूप स्थित विद्या मंदिर के पास बस का हेल्पर 25 वर्षीय हेल्पर राहुल सिंह बोहरा पुत्र प्रकाश सिंह निवासी खूना बोरा, लोहाघाट बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक जमन सिंह घायल राहुल को स्कूल बस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
कोतवाल ने चालक के हवाले से बताया कि राहुल चक्कर आने के कारण चलती बस से बाहर छिटक गया। उन्होंने बताया कि बस में स्कूल के कुछ बच्चे भी सवार थे। बताया गया है कि मृतक राहुल अविवाहित था। उसकी मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉