Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम अलर्ट: प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव, राजधानी देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासकर तेज हवाओं और गर्जन के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलाव दिखाई दे सकता है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉