Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निगम कर्मचारी बनकर आए दो बदमाशों ने अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया बंधक, सोने के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार, पुलिस ने की मामले जांच शुरू, आरोपियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  रायपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गढ़वाली कॉलोनी में नगर निगम कर्मचारी बनकर आए दो बदमाशों ने घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपियों ने महिला के हाथ और मुंह बांधकर मारपीट की तथा सोने के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

रायपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, गढ़वाली कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी गीता काला ने बताया कि उनकी माता भुवनेश्वरी देवी घर में अकेली रहती हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए आधारकार्ड दिखाने के बहाने दरवाजा खुलवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उनके हाथ और मुंह बांध दिए तथा उनके साथ मारपीट की। हमले में महिला के हाथ और पैरों में चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

आरोप है कि बदमाश महिला के कानों से सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी और घर में रखे करीब तीन हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और रायपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉