Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

धारदार हथियार युवक की हत्या, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  काशीपुर के चीमा चौराहे के करीब रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रामपुर के गांव चतरपुर मेवला निवासी सतीश के बेटे गौरव धीमर के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार रविवार शाम साढ़े सात बजे के लगभग सूचना मिली कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उसके साथी घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

कटोराताल चौकी इंचार्ज मीना रावत ने बताया कि मृतक गौरव धीमर नाना-नानी के यहां प्रतापपुर में रहता था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई।

लोगों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस बारे में पुलिस व जनप्रतिनिधियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉