Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिले में 37 हजार से ज्यादा राशन कार्ड सत्यापन के दायरे में, जांच की प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  राशन कार्डों की बड़े पैमाने पर जांच शुरू हो गई है। नैनीताल जिले के कुल 2.46 लाख राशन कार्डों में से 37,080 कार्ड सत्यापन के दायरे में लाए गए हैं। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले में वर्तमान में 1.15 लाख सफेद, 1.13 लाख पीले और 17 हजार से अधिक गुलाबी राशन कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से संदिग्ध पाए गए 37 हजार से अधिक कार्डों का क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों द्वारा जांच कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इनके कार्ड जांच के घेरे में –

ADVERTISEMENTS Ad

■ आयकर दाता परिवार
■ परिवार में किसी सदस्य के नाम से जीएसटी    पंजीकरण
■ चौपहिया वाहन स्वामी
■ दूसरे राज्यों में स्थानांतरित परिवार
■ डुप्लीकेट राशन कार्ड

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

सत्यापन में राशन डीलरों और ग्राम प्रधानों की सहायता ली जा रही है। विभाग के अनुसार, अगस्त माह में भी 997 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के कार्ड सॉफ़्टवेयर द्वारा स्वतः डिलीट कर दिए गए थे।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि केंद्र सरकार से मिली सूची के आधार पर जांच कराई जा रही है। सत्यापन में अपात्र पाए जाने वालों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉