Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी हैली सेवा, फरवरी तक देहरादून के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की पूरी उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

मेलाडुंगरी हेलीपेड से देहरादून तक हेली सेवा की शुरूआत जल्द होने की उम्मीद है। हेलीपेड पर इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। हेली सेवा शुरू होने के बाद न सिर्फ जिले वासियों बल्कि चमोली और अल्मोड़ा जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड की दूरी जिला मुख्यालय, ग्वालदम और कौसानी, सोमेश्वर आदि क्षेत्रों से करीब बराबर है। इन दिनों मेलाडुंगरी में हेली सेवा शुरू किए जाने को लेकर टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, महिला-पुरुष शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। लंबे समय से हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद अब हकीकत में बदलने वाली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सुरक्षाधिकारी राम सिंह कठायत ने हेलीपेड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियां जल्द पूरी करने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान कानूनगो दयाल मिश्रा, आरईएस के एई रतन खड़ाई, यामिनी खड़ायत, कनिष्क सहायक अंकित आदि थे। इधर, एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है। आचार संहिता हटने के बाद हेली सेवा शुरू करने की कवायद की जाएगी। फरवरी में देहरादून के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉