Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव और डीजीपी को किया तलब

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई घटना पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंदर और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने गृह सचिव और डीजीपी को शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोर्ट ने कहा कि इस घटना से गन कल्चर फैल रहा है और सार्वजनिक शांति भंग हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने एसएसपी से पूछा कि क्या एसपी इंटेलिजेंस ने घटना को लेकर कोई इनपुट दिया था, जिस पर एसएसपी ने ‘ना’ में जवाब दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

एसएसपी ने बताया कि पंचायत परिसर के पास होटल के बाहर खड़ी लाल रंग की कार, जिसमें तलवारें मिली थीं, पुलिस कस्टडी में ले ली गई है। कार मालिक फिलहाल फरार है। घटना में शामिल दो-तीन लोग रामपुर, दो-तीन रुद्रपुर और सात-आठ लोग नैनीताल के रहने वाले हैं। उनकी सीडीआर ली जा रही है। घटना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। होटल्स की चेकिंग की जा रही है कि आरोपी किन स्थानों पर ठहरे थे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
एसएसपी ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में 14 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अपहरण में शामिल बताए जा रहे आरोपी हिस्ट्रीशीटर नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

कोर्ट ने डीएम और एसएसपी द्वारा दाखिल एफिडेविट को रिकॉर्ड में ले लिया है और कहा कि इस घटनाक्रम तथा फायरिंग से लोग परेशान हुए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि काउंटिंग या परिणाम से जुड़े मामले में फिलहाल कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉