Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णागिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:- मनरसा के पास स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी (54) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महंत की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने महंत कृष्णा गिरी का शव फंदे से लटका देखा। घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

महंत की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार को महंत ने कुछ लोगों को नदी में करंट लगाकर मछलियां मारने पर कड़ी फटकार लगाई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। लोगों ने आशंका जताई है कि महंत की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की हो।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि कृष्णा गिरी लंबे समय से मंदिर में सेवा दे रहे थे और क्षेत्र में उनका सम्मान था। ऐसे में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉