Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

अग्निकांड में दो रिहाइशी मकान जलकर राख,14 मवेशियों की दर्दनाक मौत, फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गांव में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशीः- आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार तड़के जिला मुख्यालय से लेकर मोरी ब्लॉक तक आग के दो अलग-अलग मामलों ने भारी तबाही मचाई। इन घटनाओं में सरकारी विभाग का सामान जलकर खाक हो गया, जबकि एक गांव में दो रिहायशी मकान जलने से के अलावा 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिला मुख्यालय क्षेत्र के गोफियारा के पास जल संस्थान विभाग के जलकल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर स्टोर में रखे प्लास्टिक पाइप समेत अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसी दौरान मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में भी एक आवासीय भवन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के एक अन्य मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

आग की इस भीषण घटना में 14 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृत पशुओं में रामचंद्र की दो गाय और एक बैल, भरत मणि पुत्र केदार दत्त की पांच बकरियां और एक गाय, ममलेश की दो भेड़, एक गाय और दो बकरियां शामिल हैं। इसके साथ ही घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े, नकदी, सोना-चांदी और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि गुराड़ी गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का विस्तृत आकलन टीम के लौटने के बाद किया जाएगा।

लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉