Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मैक्स वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक युवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार रात मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन (यूके 01टीए 1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। महेंद्र घर के पास जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) भी सवार था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बालिका की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल, विधायक और वन मंत्री के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी
Ad

दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जबकि मोहित की वाहन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के
लिए दिल्ली से घर आया हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉