Medical
राष्ट्रीय

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार, नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में शाम सात बजे बुलाई

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण लेने के बाद अपराह्न दिल्ली सचिवालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। वह शाम को मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। सीएम गुप्ता आज अपराह्न तीन बजे औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के लिए दिल्ली सचिवालय पहुंची। इसके बाद में उनका शाम पांच बजे यमुना बाज़ार स्थित वासुदेव घाट कार्यक्रम है। नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में बुलायी गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी है। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में उपराज्यपाल वी. के सक्सेना ने रेखा गुप्ता और उनके सहयोगी मंत्रियों
को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से भाजपा की विधायक चुनी गयी हैं। रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों  प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉