Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

आइटीबीपी मिर्थी में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत, दो दिन के अवकाश पर विवाह समारोह में शामिल होने आये थे घर

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- आईटीबीपी सातवीं वाहिनी, मिर्थी में तैनात एक जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। 34 वर्षीय कैलाश नाथ गोस्वामी, पुत्र दानी नाथ गोस्वामी, निवासी रांथी (धारचूला), दो दिन के अवकाश पर जिला मुख्यालय में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने कुमौड़ आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते रोज घुपौड़ स्थित बारातघर में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह कुमौड़ स्थित अपने घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी किरण, सात वर्षीय बेटी आरुषि और 11 माह का बेटा दक्ष रहता है। शाम करीब सात बजे वह दोबारा बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर रात उनका पता नहीं चला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

कुमौड़ और जाखनी के बीच मध्यरात्रि एक व्यक्ति ने सड़क पर उन्हें खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जवान के सिर पर गंभीर चोट पाई गई। मृतक के पिता दानी नाथ गोस्वामी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

पुलिस ने घटना का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जवान को किसी ओवरस्पीड वाहन ने टक्कर मारी होगी। मृतक जवान 5 जुलाई 2024 से आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी में तैनात थे। जवान के असमय निधन पर वाहिनी के सेनानी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉