Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर सुनवाई कल 10 को, पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने शान्ति, कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई के लिए कल सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर की तिथि नियत है। निर्णय के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टीसी ने सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कार्यवाही के दौरान शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध रूप से सरकारी कार्यवाही किए जाने हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर पुलिस की चैकिंग हो रही है। संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

सुरक्षा के मद्देनजर तीन एएसपी, चार पुलिस उपाधीक्षक, 12 पुलिस के निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 45 उपनिरीक्षक,अपर उपनिरीक्षक, 400 हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल, चार फायर यूनिट यूनिट, टियर गैस चार, ड्रोन चार, पीएसी तीन कंपनी तैनात की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

आज पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत शांति का पैगाम देने हेतु रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, लाईन नं. 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, बिलाली मस्जिद, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट, फर्नीचर लाईन से चोरगलिया रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉