Medical
उत्तराखण्ड

गृह मंत्रालय के औपचारिक निर्देश पर हल्द्वानी के वैद्य राहुल गुप्ता ने सितारगंज में लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह बीमारियों पर दिया उचित परामर्श

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुखानी स्थित श्रीः विश्व प्रांगण आयुर्वेद एवं पंचकर्म क्लीनिक हल्द्वानी के आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य राहुल गुप्ता को गृह मंत्रालय के आदेशानुसार 57 विं बटालियन एसएसबी सितारगंज में बीते दिवस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस शिविर में एसएसबी के जवानों के परिवार के लिए सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आयुर्वेद के माध्यम से किया गया। वैद्य राहुल गुप्ता ने विशेष रूप से मानसिक तनाव, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंजरी पर परामर्श दिया, जो एसएसबी जवानों में मुख्य स्वास्थ्य समस्या थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

शिविर का आयोजन कमांडेंट मनोज कुमार (कमांडिंग ऑफिसर एसएसबी) के मार्गदर्शन और डॉ बीबी सिंह (सीएमओ एसएसबी) की देखरेख में किया गया। यह पहला अवसर था जब किसी आयुर्वेद चिकित्सक को एसएसबी जवानों को जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

शिविर में वैद्य राहुल गुप्ता के साथ उनके आयुर्वेद फार्मासिस्ट करनदीप भी मौजूद रहे। शिविर की सफलता को देखते हुए आयोजकों ने निकट भविष्य में वैद्य राहुल गुप्ता के साथ ऐसे और भी शिविर आयोजित करने की इच्छा जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉