Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वारदात: गल्ला मंडी में युवक और युवती की पत्थरों से कुचलकर हत्या, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में आज गुरुवार को सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक और युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह मंडी पहुंचे लोगों ने जब दोनों के शव पड़े देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती की  बेरहमी से हत्या की गई है। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर और संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों के साथ मारपीट भी की गई हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मौके से युवक की दो आईडी बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि युवक चंपावत जिले का रहने वाला है। युवती की पहचान की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा मंडी में काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। मंडी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय के साथ आक्रोश भी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉