Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बेस अस्पताल में 2 करोड़ की लागत से बने आईसीयू का संचालन शुरू, अनुभवी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में होगा अब मरीजों का उपचार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  बेस अस्पताल में लगभग 2 करोड़ की लागत से बने आईसीयू का गुरुवार से संचालन शुरू हो गया है, ये आईसीयू 9 बेड का है, इसमें आधुनिक मशीनें लगायी गयी है, सबसे बड़ी बात यह है की इसके संचालन से सीमान्त इलाकों से आये गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों, हायर सेंटर का रुख नही करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आईसीयू का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा इसमें एक अनुभवी चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को रखा गया हैं, आईसीयू का संचालन 24 घंटे एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बेस अस्पताल में सुविधाओं के बढ़ने से यहां की जनता के साथ ही विशेष रूप से गरीबों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पंत ने अवगत कराया कि आईसीयू में 4 एनेस्थेटिक चिकित्सक और चार अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है, इसके अलावा 3 सर्जन, 3 फिजिशियन रोटेसन के आधार पर तैनात होंगे, उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल हल्द्वानी में 9 बेड के आईसीयू का संचालन शुरू होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आएगा। जिन गंभीर मरीजों को इलाज़ के लिये हायर सेंटर का रुख करना पड़ता था उनको अब यह सुविधा हल्द्वानी बेस अस्पताल में मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय सहित विभिन्न चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉