Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

जली अंगीठी की गैस से एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश, पड़ोसियों की नजर पड़ने पर हादसा टला

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- दाड़ीम ठोक क्षेत्र के तिवाड़ी गांव में कमरे में जली अंगीठी की गैस से एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश हो गए। सवेरे पड़ोसियों की नजर पड़ने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार तिवाड़ी गांव निवासी नवीन चंद्र तिवाड़ी (62), उनकी पत्नी विमला देवी (57), बहु बबीता देवी (25) और डेढ़ वर्ष की बच्ची काव्या गुरुवार शाम भोजन के बाद कमरे में जलती अंगीठी रखकर सो गए थे। रात में अंगीठी बुझ गई थी, लेकिन शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बुजुर्ग सास-ससुर के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहु बबीता देवी ने दोबारा अंगीठी जलाकर कमरे में रख दी और बच्ची के साथ सो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

इसी दौरान कमरे में अंगीठी से गैस भर गई, जिससे चारों बेहोश हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे पड़ोसी खष्टी देवी दूध लेने परिवार के घर पहुंचीं। दरवाजा बंद होने और अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे तोड़े तो दोनों कमरों में गैस भरी हुई थी और चारों गहरी नींद में पड़े थे। तत्काल उन्हें बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर

जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव की देखरेख में चारों का उपचार किया जा रहा है।चिकित्सकों के अनुसार दोपहर तक बहु और बच्ची को होश आ गया था, जबकि शाम को बुजुर्ग दंपती भी होश में आ गए। एहतियातन चारों को 48 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही बुजुर्ग दंपती का इकलौता बेटा दीपक तिवाड़ी भी जिला अस्पताल पहुंच गया। वह वर्तमान में कपकोट के एक निजी विद्यालय में कार्यरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉