Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अतिक्रमण को लेकर दिए नोटिस को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले सांसद अजय भट्ट, नोटिसों पर रोक लगाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर दिए जा रहे हैं नोटिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से नोटिस पर तत्काल रोक लगाते हुए सहानुभूति पूर्ण विचार किए जाने की मांग की है है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि  नगर के दमुवादूंगा, सुभाष नगर, आवास विकास, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में लगभग 40 से 50 सालों से निवास कर रहे अनेक परिवारों को अतिक्रमण सम्बन्धी नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिससे उनमें भारी असमंजस और भय का वातावरण व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अधिकांश निवासी पर्वतीय जिलों जैसे-अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत एवं नैनीताल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए हैं। इन नागरिकों ने अपने जीवन की सम्पूर्ण पूंजी लगाकर वैध रूप से भूमि क्रय कर रजिस्ट्री कराकर मकान निर्माण किया है तथा वर्षों से शान्ति व अनुशासन के साथ यहां निवास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉