Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा नेता हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए बाउंड्री व दुकानों को किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में भाजपा नेता की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए बाउंड्री व दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया। गांव में हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बैरागीवाला गांव में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने को लेकर पिछले कई दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार शाम यह विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के 30 से 40 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े और जमकर मारपीट की।
हमले में अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों भाई बताए जा रहे हैं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

घटना के बाद मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान और इंतेजार समेत कई नामजद आरोपियों तथा 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस की विभिन्न टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज शामिल हैं। सभी आरोपी बैरागीवाला गांव के निवासी बताए गए हैं।

हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार रात बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रविवार सुबह एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग गांव में एकत्र होने लगे। माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान भीड़ आरोपियों के घर तक पहुंच गई और वहां तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना भी सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात कर दिया।

इसी बीच विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत आरोपियों के घर की बाउंड्री और दो दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी और अदालत में प्रभावी पैरवी कर कड़ी सजा सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉