Medical
धर्म/संस्कृतिराष्ट्रीय

वाराणसी: काल भैरव मंदिर में अब नहीं कटेगा केक, बॉलीवुड अभिनेत्री इनफ्लुएंसर ममता राय का केक काटने का वीडियो हुआ वायरल

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन यानी सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ममता राय ने वाराणसी के काल भेरव मंदिर के गर्भगृह में केक काटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर इंटरनेंट पर बहस छिड़ गई। लोग मंदिर प्रबंधन पर अलग-अलग टिप्पणी करने लग गए। साथ ही इसको लेकर काशी विद्वत परिषद और अन्य संतो ने भी अपनी नाराजगी जताई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

काल भैरव मंदिर में इंफ्लूएंसर ममता राय ने काटा था केक

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया पर ममता राय के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मदिंर में केक काटने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है शुरुआत में ममता राय अनुष्ठान करती है। जिसके बाद वो काल भेरव मदिंर के गर्भगृह में केक काटकर पहला टुकड़ा भगवान को चढ़ाया। वीडियो इटरनेंट पर चर्चा का विषय बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंदिर के महंत नवीन गिरि के मुताबिक पहले भी मंदिर में केक चढ़ता आया है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने उनसे भगवान को केक चढ़ाने की बात कही थी। वीडियो में ऐसा पेश किया जा रहा है कि उसने मंदिर के अंदर अपना बर्थडे मनाया। इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन को नहीं थी।

मंदिर प्रबंधन द्वारा परिसर में केक काटने पर रोक

वीडियो के वायरल होने पर और कई संतों और लोगों द्वारा इसको लेकर आपत्ति जताने के बाद मंदिर प्रबंधन ने परिसर में अब केक काटने पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही मंदिर व्यवस्थापक नवीन गिरी की माने तो अब भैरव अष्टमी जैसे आयोजनों पर भी केक काटने पर रोक लग गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी इस फैसले का साथ देने की अपील की है। बता दें कि काल भैरव मंदिर में हर साल भैरव अष्टमी के दिन भक्तों की तरफ से केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉