Medical
धर्म/संस्कृतिराष्ट्रीय

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा

ADVERTISEMENTS Ad

गुरदासपुर:- भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार जारी तनातनी के बीच मंगलवार रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को बंद कर दिया गया। इस दौरान, देशभर के कई हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द कर दी गईं और सीमावर्ती जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कॉरिडोर के जरिए दर्शन हेतु पहुंचे 491 श्रद्धालु तीन घंटे तक इंतजार करने के बावजूद निराश होकर लौट गए। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटनाक्रम पहले से जारी सुरक्षा उपायों का हिस्सा है, जिनमें तनाव के समय में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। श्री करतारपुर साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालु हर दिन आते हैं, लेकिन इस बार सुरक्षा कारणों से उन्हें दर्शन का मौका नहीं मिल सका।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉