Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के निवास पर पहुंचकर परिजनों को दिया हर मदद का आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के दीपनगर स्थित आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में  यह टीम हर पहलू से जांच करेगी और पारदर्शिता के साथ सच्चाई को सामने लाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉