Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कड़े सुरक्षा पहरे व सतर्क निगरानी के बीच संपन्न हुई अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा, एसएसपी ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/ सहायक विकास अधिकारी (सह) की लिखित परीक्षा जिला नैनीताल के 09 परीक्षा केंद्रों में कड़े सुरक्षा पहरे व सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, जीजीआईसी कालाढूंगी रोड सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहकर अपनी ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

सघन चेकिंग अभियान के तहत परीक्षार्थियों को DFMD, HHMD व फ्रिस्किंग प्रक्रिया अपनाई गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस की एलआईयू एवं एसओजी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखा गया साथ ही परीक्षा केंद्रों के भीतर सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों पर नोडल अधिकारियों, जोनल / सेक्टर पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉