Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: गौलापार क्षेत्र में बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। बाइक सवार किसान आगे जा रहे वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार गौलापार के देवल्ला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह होली के दिन कल शाम किसी काम से घर से निकले थे। घर लौटते समय चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।
इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉