Medical
राष्ट्रीय

एयर इंडिया के 32 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली। देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एयर इंडिया के 32 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हवाई अड्डों पर हडक़ंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी विमानों की जांच की, लेकिन किसी में भी बम नहीं मिला।
पिछले 15 दिनों में 400 से ज़्यादा विमानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। ये धमकियां ज़्यादातर सोशल मीडिया के ज़रिए दी जा रही हैं।
मंगलवार को एयर इंडिया के विमानों को निशाना बनाया गया। कुछ विमानों के टॉयलेट में धमकी भरे संदेश लिखे मिले, जबकि कुछ धमकियां ईमेल और सोशल मीडिया के ज़रिए भेजी गईं। धमकी मिलने के बाद एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जबकि बाकी विमानों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया गया। सभी विमानों की गहन जांच की गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षा एजेंसियां इन झूठी धमकियों की जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉