Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, नैनीताल समेत 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:-  प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से  सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल दिखाई दे रहे हैं और लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से खासकर मैदानी क्षेत्रों में लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र दौर की आशंका जताई है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, मलबा आने और पहाड़ी मार्गों के बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई  गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉