Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम सभागार में एडीएम ने ली बैठक, जलभराव और आपदा से निपटने की रणनीति तैयार, 92 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, मॉनसून पूर्व तैयारी तेज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मॉनसून सीज़न को देखते हुए नैनीताल जनपद में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा सक्रियता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक रॉय ने नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के दौरान जनपद के 92 अधिकारियों द्वारा विभिन्न नगर क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद प्रस्तुत आख्या रिपोर्टों की समीक्षा की गई। रिपोर्टों में नालों और नालियों में अतिक्रमण, कूड़े के जमाव और जलभराव की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान जलभराव एवं अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न होने वाली आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक दो वार्डों पर एक अधिकारी की तैनाती की गई है। यह अधिकारी क्षेत्रीय स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और समय से पूर्व सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को गति दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी वार्डों में नालियों एवं नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां जानबूझकर कूड़ा डाला जा रहा है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए और मॉनसून सीजन के दौरान जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं।

बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह सहित नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉