Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, जल्द होंगे महानगरों में चुनाव, संगठन के सभी 19 जिलों के सह प्रभारी तैनात किये

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक का आज हल्द्वानी में आयोजन किया गया। बैठक में जहां कुमाऊं की तर्ज पर गढ़वाल में भी सह संयोजक नियुक्त करने और महानगरों के चुनाव शीघ्र कराने के फैसला लिया गया। इसके साथ ही संगठन के सभी 19 जिलों में सह प्रभारी तैनात किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संगठन के अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा (गोपेश्वर) कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष, एन सी तिवारी, दिनेश पंत (पूर्व उपाध्यक्ष), दिनेश डोभाल उपाध्यक्ष (टिहरी,) माधव प्रसाद सेमवाल (जोशीमठ,) राकेश कुमार डिमरी (कर्ण प्रयाग) उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Ad

प्रदेश संगठन के पदाधिकारों ने संगठन की भावी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया। सलाहकार समिति में सर्वमत से की प्रस्ताव पास कर प्रबंध समिति बैठक की संस्तुति के लिए प्रेषित किया। प्रदेश संगठन में सभी 19 जिलों के लिए सह प्रभारी मनोनीत करने तथा दो या तीन जिलों की व्यवस्था संचालन हेतु उप मंडल प्रभारी बनाने का प्रस्ताव पारित किया।

कुमाऊं मंडल के सह संयोजक अखिलेश सेमवाल की तर्ज में गढ़वाल मंडल सह प्रभारी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसके लिए सभी ने दिनेश डोभाल का नाम प्रस्तावित किया।

नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, काशी पुर के लिए अशोक अरोड़ा (गदरपुर) चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले के लिए भैरव राय (लोहाघाट), अल्मोड़ा बागेश्वर रानीखेत के लिए मनोज अरोड़ा (कौसानी) रुड़की हरिद्वार के लिए प्रमोद जोहर तथा सह प्रभारी संजय गर्ग (रुड़की), ऋषिकेश, टिहरी के लिए अब्दुल अतीक टिहरी, पछवा दून व देहरादून के लिए राकेश अग्रवाल (ऋषिकेश), यमुना घाटी, उत्तरकाशी के लिए तिलक चंद्र रमोला (पुरौला), पौड़ी श्री नगर के लिए मोहन सिंह रौतेला एवं सह प्रभारी बुद्धि बल्लभ ममगाई (खांकरा), चमोली रुद्रप्रयाग के लिए राकेश कुमार डिमरी (कर्ण प्रयाग) के नाम सर्व सम्मति से पारित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों की समय सीमा हुई समाप्त: 1124 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के किए गए स्थानांतरण, शिक्षा विभाग नहीं कर पाया तय सीमा में तबादले, मांगा 31 जुलाई तक का समय

प्रमुख महानगरों के चुनाव तथा शीघ्र करवाने के लिए वहां के जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है जिनमें काशीपुर, श्रीनगर, हल्द्वानी , हरिद्वार, नैनीताल, रुड़की, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया जाने के लिए जिला इकाइयों को कहा गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉