Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 4 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर भी दिया गया है।

स्नातक युवा कर सकते हैं आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का नाम आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क इस प्रकार है-

■ सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 166.36 रुपये
■ एससी और एसटी : 76.36 रुपये
■ दिव्यांग अभ्यर्थी : 16.36 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर

भर्ती में नकल रोकने के सख्त प्रावधान

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के सभी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

महत्वपूर्ण तिथियां

● ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : शुरू
● आवेदन की अंतिम तिथि : 4 अगस्त 2026
● ऑनलाइन संशोधन अवधि: 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉