Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नयना गांव के पास स्थित पहाड़ी मटन चावल के दुकान स्वामी को देनी होगी जीएसटी, नोटिस के बाद संचालक ने कराया पंजीकरण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर नयना गांव के पास स्थित पहाड़ी मटन-चावल दुकान पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई और नोटिस के बाद दुकान संचालक ने अपना जीएसटी पंजीकरण करा लिया है। इसके साथ ही अब ग्राहकों को जीएसटी नंबर वाला पक्का बिल जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग की टीम ने नयना गांव स्थित पहाड़ी मटन-चावल शॉप का निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि दुकान का जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया गया। विभाग ने दुकान के कारोबार का आकलन करते हुए सालाना लगभग 50 लाख रुपये का टर्नओवर मानकर संचालक को 12 जून तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

विभागीय निरीक्षण और नोटिस के बाद दुकान संचालक चंदन सिंह कैड़ा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब उन्हें अपने कारोबार पर लागू कर नियमों के तहत कर जमा करना होगा। विभागीय आकलन के अनुसार 50 लाख रुपये के वार्षिक कारोबार पर करीब 2.5 लाख रुपये तक जीएसटी देय हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि मटन-चावल जैसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू होता है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद दुकान संचालक को सभी ग्राहकों को विधिवत जीएसटी नंबर सहित पक्का बिल देना अब अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉