Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, एक गंभीर रूप से घायल, साथी चोटिल, होटल से जन्मदिन मना कर लौट रहे थे दोनों

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कॉलेज गेट के समीप तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा उसका साथी भी चोटिल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस की ओर से जलालबैंड जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप आर्या के सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। वहीं विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने तत्काल दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूटी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार का जन्मदिन था और दोनों युवक एक होटल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉