Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन, 11वीं 12वीं की 87 छात्राओं ने किया प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी:-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में एक दिवसीय कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 एवं 12वीं की 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एनसीएस पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में भी छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले बदल सकता है मौसम, 26 सितंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Ad

कार्यक्रम में छात्राओं को क्लैट, नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी तथा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या हीरा मर्तोलिया, आईटीआई फोरमैन गौरव तथा नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के अन्वेषक कम संगणक खजान पाठक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉