Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापौड़ी

उत्तराखंड पौड़ी सड़क हादसा अपडेट: बस खाई में गिरी, 6 की मौत 22 घायल, जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी- सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 21 घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ गिरीश गुणवंत के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं डीएम डॉ. चौहान ने बस हादसे की परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉