Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

महाकुंभ से लौट रहा टनकपुर का एक परिवार हादसे का शिकार, हादसे में पिता पुत्र की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad

लखीमपुर।  लखीमपुर खीरी स्थित सरैया गांव के पास महाकुंभ से लौट रहा टनकपुर का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार बिजली के पोल से टकराते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में टनकपुर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मोतीपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उनकी हालत सामान्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर होमस्टे एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण, तीन पर लगाया 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड, एक को दिया नोटिस
Ad

पुलिस के अनुसार, चम्पावत के टनकपुर निवासी 52 वर्षीय गोविंद आर्या व उनकी पत्नी जानकी, 22 वर्षीय पुत्र करन आर्या, पुत्र हर्ष, पुत्री सुमन व दामाद राहुल यादव, लक्ष्मी, आकाश कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। महाकुंभ से वह वापस अपने घर टनकपुर लौट रहे थे। बुधवार को उनकी कार सीतापुर-लखीमपुर फोर लेन पर गांव सरैया के पास अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार फोरलेन किनारे लगे बिजली पोल से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने गोविंद आर्या व उनके पुत्र करन को मृत घोषित कर दिया। चार गंभीर घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक अस्पताल से बिना बताए भाग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, नदी-नालों और संवेदनशील मार्गो पर सतर्क रहने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉