Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

निगम और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत: राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उन्हें भी राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न निगमों और बोर्डों में कार्यरत डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन कर्मचारियों को भी वही महंगाई भत्ता मिलेगा, जो राज्य सरकार पहले ही राजकीय कर्मचारियों के लिए स्वीकृत कर चुकी है। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

प्रदेश सरकार ने इससे पहले राजकीय कर्मचारियों के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान के आदेश जारी कर दिए थे। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद यह लाभ निगमों और बोर्डों के उन कर्मचारियों को भी मिलेगा, जिन्हें पांचवें और छठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन और ग्रेड पे का लाभ दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी स्वीकृति के अनुसार 1 जनवरी 2026 से पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सरकार के इस फैसले को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से निगमों और बोर्डों के कर्मचारी भी राजकीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब उन्हें भी समान दरों पर डीए का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉