Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: चकराता जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- रविवार की देर शाम चकराता जा रहे पर्यटकों की एक कार साहिया क्वानू मोटर मार्ग पर भेवना के पास ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार मेरठ निवासी ऋषभ और शेंकी की मौके पर मौत हो गई जबकि जिला बिजनौर के निवासी विशु, भुवन व प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

चकराता के मोईला टॉप जा रहे पांच युवकों की कार ग्राम भेवना के पास अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए पुलिस, एसडीआरएफ व राजस्व प्रशासन को घटना की सूचना दी। साथ ही उन्होंने 108 को भी मौके पर बुलवा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकालकर साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

दुर्घटना में घायल ग्राम शिवाला कला जनपद बिजनौर निवासी विशु, ग्राम नूरपुर जिला बिजनौर निवासी भुवन और ग्राम किरतपुर जनपद बिजनौर निवासी प्रशांत को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शेंकी व ऋषभ के शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉