Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्थानांतरण आदेश के विरोध में उग्र प्रदर्शन करना राजस्व विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक को पड़ा महंगा, नियमावली के तहत की गई विभागीय कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- स्थानांतरण आदेश के विरोध में शासकीय निर्णय की आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी करना तथा शासकीय कार्यवृत्त में  छेड़छाड़ करना राजस्व विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक विजय सिंह गैड़ा को महंगा पड़ गया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि संबंधित कार्मिक द्वारा सेवा संबंधी मामलों में बाहरी दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जो एक लोक सेवक से अपेक्षित आचरण के विपरीत है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विजय सिंह गैड़ा की भर्त्सना की गई है। साथ ही उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धियों को दो वर्षों की अवधि के लिए रोके जाने का आदेश पारित किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवकों से अनुशासन, मर्यादा और नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार का आचरण न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सरकारी सेवा की गरिमा के भी खिलाफ है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉