Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में फिर गर्मी ने दिखाये अपने तेवर, मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं ने किया बेहाल, अगले कुछ दिनों में तापमान में होगी और बढ़ोतरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:-   उत्तराखंड में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को उमस और तपिश का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर होते-होते गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई स्थानों पर लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते दिखाई दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है, जिससे वहां के लोगों को भी गर्मी का एहसास होने लगा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

दरअसल, कुछ दिन पहले हुई बारिश के दौरान तापमान सामान्य से नीचे चला गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन मौसम साफ होते ही तापमान में फिर उछाल आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

हालांकि पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने हल्की राहत की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे स्थानीय स्तर पर तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। साथ ही 14 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉