Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस का नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी, 14.75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 14.75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस का नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, नैनीताल पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान शाहरुख उर्फ चेटा मलिक पुत्र अमीर अहमद निवासी निकट साबरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 27 वर्ष को  इन्द्रानगर रोड स्थित दुर्गा मंदिर से करीब 14.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक. मोनी टम्टा, कांस्टेबल. सुनील कुमार, लक्ष्मण राम, महबूब अली शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉