Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एमबीपीजी कॉलेज में आज दाखिल होंगे नामांकन फार्म, सचिव पद पर बन रही निर्विरोध जीत की संभावना

हल्द्वानी:- एमबीपीजी कॉलेज के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वहीं कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन फार्म की बिक्री के दौरान कॉलेज परिसर छात्रों से खचाखच भरा रहा। बुधवार को नामांकन दाखिल होंगे इसमें सबसे बड़ी चर्चा सचिव पद को लेकर है, जहां इस बार गौरव तिवारी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन फार्म खरीदा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्वाचन प्रभारी डॉ. संजय खत्री के अनुसार कॉलेज में अध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए कुल 147 फार्म बिके। इनमें कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सर्वाधिक 72 फार्म खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष के लिए 4-4, सांस्कृतिक सचिव के लिए 4, उपसचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 6, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 2, वाणिज्य संकाय के लिए 23 और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए 25 फार्म बिके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: प्रदेश में 2200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी और वन आरक्षी समेत 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
Ad

सुबह से फार्म बिक्री के दौरान एक ही काउंटर होने से लंबी कतारें लगीं रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि बाहर समर्थकों का जमावड़ा बना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान
Ad

इस बार 27 सितंबर को मतदान होगा। निर्वाचन प्रभारी ने बताया कि बुधवार को 11 काउंटरों पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

पूर्व छात्रनेता जगमोहन बगड़वाल के मुताबिक, कॉलेज में सचिव पद पर पिछली बार 2006 और 2009 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इस तरह 16 साल बाद सचिव का पद बिना मुकाबले भरे जाने की संभावना बन रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉