Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भूमिगत नाले का 30 करोड़ की लागत से पूरा होने के बाद 10 गांवों को बरसात के पानी से मिली राहत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रधानमंत्री द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों हेतु की गई घोषणा के अन्तर्गत एडीबी सहायतित परियोजना के अन्तर्गत यूयूएसडीए द्वारा गतिमान वर्षा जल प्रबन्धन के कार्यों में रकसिया नाले के आउटफॉल के भूमिगत नाले का 30 करोड़ की लागत से निर्माण पूरा हो जाने से डाउनस्ट्रीम के 10 गांवों को बरसात के पानी से राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी तहसील के हल्दुपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नेवाड, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोश्ज्ञानी जो बरसात में हमेशा जलमग्न रहते थे उनको निजात मिली। पानी गाँव में घुसने के बजाय सीधे पांडे नवाड से आगे जंगल में गया। हर वर्ष तबाही और जलमग्न होने से इस बार इन्हें मुक्ति मिल गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इधर कई गांवो को रकसिया नाले से निजात मिलने पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि एडीबी ने जो धनराशि हल्द्वानी को संवारने के लिए दी थी निगम द्वारा 30 करोड़ की राशि से यह भूमिगत आउट फाल नाला बनाया है। जिससे कई गांवों को जानमग्न होने से बचाया जा सका है और काफी राहत मिली है।
आउटफॉल हेतु 4×3 आकार के 1.5 किलोमीटर लंबाई के भूमिगत नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर से रोड निर्माण कार्य गतिमान है । गजराज बिष्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा कि हल्द्वानी के लोग प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हल्द्वानी को संवारने के लिए दिए गए 2000 करोड रुपए दिए जाने का आभार जताते हैं। जिससे हल्द्वानी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार जल भराव वाले स्थानों का दौरा कर रहे हैं तथा अधिकारियों को समस्या से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं।यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह एवं टीम और नगर निगम के सहयोग से लगातार कार्य किया जो सराहनीय है। नगर में अभी भी कुछ स्थानों में जलभराव की समस्या है उनसे भी जल्द निस्तारण करने के लिये हम कटिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉